नहीं रूक रही चोरी की घटनाएं, दूसरे दिन चोरी मामला आया सामने

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के अंतर्गत आने वाले थाना तेजगढ़ में एक और चोरी का मामला सामने आया है। जहां तेजगढ़ हर्रई के बीच सेमर वाली पुलिया बार्ड नम्बर 1 कोष्टि मोहल्ला में रविवार की रात में मकान के पीछे तरफ से दीवाल में होल करके हाथ ड्रॉप खोला गया एवं बीच के दरवाजे बंद कर दिए गए परिवार सामने वाले कमरे में सौ रहा था और गोदरेज में से लॉकर तोड़कर ₹10000 नगद एवं जेवरात लगभग 80000 हजार रूपए कीमती सोने चांदी सहित अन्य सामग्री भी ले गए चोर थाना तेजगढ़ में यह दूसरी चोरी की घटना हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार कामता प्रसाद कोष्टि के घर में चोरों ने दीवाल में छेद कर हाथ ड्रॉप खोलकर चोरी की गई एवं फ्रिज में रखें केले भी चोरों ने खाये जिसकी रिपोर्ट तेजगढ़ थाने में दर्ज की गई पुलिस जांच कर रही है। तेजगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की विवेचना की जा रही है। बहुत जल्दी चोरी पकड़ा जाएगा।



