बुध 07 अप्रैल 2025 से चलेंगे मार्गी चाल, शिक्षा और करियर क्षेत्र में इन राशियों को मिलेगी सफलता

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
श्री हरि नारायण
🔮 बुध 07 अप्रैल 2025 से चलेंगे मार्गी चाल, शिक्षा और करियर क्षेत्र में इन राशियों को मिलेगी सफलता
🪐 बुध ग्रह 7 अप्रैल से मीन राशि में मार्गी गति शुरू कर देंगे। आपको बता दें कि बीते 27 फरवरी की रात 11 बजकर 45 मिनट पर बुध मीन राशि में प्रवेश किये थे, जिसके बाद 15 मार्च की दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर बुध मीन राशि में वक्री हो गए थे यानि उल्टे गति से गोचर करने लगे थे और 7 अप्रैल शाम 4 बजकर 40 मिनट पर बुध मीन राशि मार्गी होंगे यानि सीधी गति से गोचर करने लगेंगे और मार्गी गति से गोचर करते हुए 6 मई को मेष राशि में प्रवेश कर जायेंगे। आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार बुध ज्योतिष विद्या, शिल्प, कम्प्यूटर, वाणिज्य और चतुर्थ तथा दशम स्थान के कारक है। ये बुद्धि और वाणी के देवता हैं। इनका सीधा प्रभाव दिमाग से मेहनत वाले कार्यों पर पड़ता है और शरीर में मुख्य रूप से गले और कन्धों पर इसका प्रभाव रहता है। बुध के इस मार्गी गोचर से विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, बुध आपके जन्मपत्रिका के किस स्थान पर मार्गी होंगे साथ ही इस दौरान निगेटिव सिचुएशन से बचने के लिये और पॉजिटिव सिचुएशन का लाभ पाने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए। अब हम इसकी चर्चा करेंगे-
🐑 मेष राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके बारहवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का सम्बन्ध आपके व्यय तथा शय्या सुख से है। बुध के इस गोचर से खर्चे में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। इस दौरान आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। लिहाजा बुध के शुभ फलों को बनाये रखने के लिये– मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें।
🪶 उपाय: नियमित रूप से माथे पर केसर का तिलक लगाना शुभ रहेगा।
🐂 वृषभ राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके ग्यारहवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का सम्बन्ध हमारे आय तथा इच्छाओं की पूर्ति से होता है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों के मामले में आपको अपनी मेहनत के बल पर लाभ होगा। आप इस दौरान थोड़े शर्मीले स्वभाव के रहेंगे। आपकी संतान शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहेगी। लिहाजा बुध के शुभ फल पाने के लिये –मां दुर्गा की उपासना करें।
🪶 उपाय: गाय को हरा पालक खिलाना शुभ रहेगा।
👩❤️👨 मिथुन राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके दसवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का सम्बन्ध हमारे करियर, राज्य तथा पिता से होता है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपको किसी चीज़ के प्रति अधिक लालच हो सकता है, आपको इससे बचना चाहिए। इस दौरान आपको अपने पिता की सेहत का भी पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। लिहाजा बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिये- आपको किसी कन्या का आशीर्वाद लेना चाहिए।
🪶 उपाय: मंदिर में दूध और चावल का दान करें।
🦀 कर्क राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके नौवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के नौवें स्थान का सम्बन्ध हमारे भाग्य से होता है। बुध के इस गोचर से आपको भाग्य का उतना साथ नहीं मिल पायेगा, जितना आपको उम्मीद है। आगे बढ़ने के लिये आपको खुद ही मेहनत करनी होगी। आपको इस दौरान किसी से किये गये वायदों को पूरा करने से पीछे नहीं हटना चाहिए। लिहाजा बुध के शुभ फल पाने के लिये- आपको हरे रंग की चीज़ों को उपयोग में लाने से बचना चाहिए।
🪶 उपाय: मिट्टी के बर्तन में मशरूम भरकर किसी धार्मिक स्थान पर दान करना शुभ रहेगा।
🦁 सिंह राशि- वालों बुध का मार्गी गोचर आपके आठवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका का यह स्थान आयु से संबंध रखता है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप फिट रहेंगे। आपकी बौद्धिक क्षमता मजबूत रहेगी। लिहाजा बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये- इस दौरान रोज बुध के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है – ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
🪶 उपाय: किन्नरों को हरे कपड़े और हरी चूड़ियां भेंट करें।
👰🏻♀ कन्या राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके सातवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का सम्बन्ध हमारे जीवनसाथी से है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत रहेंगे। आपको रिश्तों में तालमेल बिठाकर चलने की जरूरत है। साथ ही पैसों के मामले में भी थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। लिहाजा बुध के अशुभ फलों से बचने के लिये-आपको मन्दिर में भिगोये हुए हरे मूंग का दान करना चाहिए।
🪶 उपाय: नियमित रूप से गणेश चालीसा का पाठ करें।
⚖️ तुला राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके छठे स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का सम्बन्ध हमारे मित्र, शत्रु तथा स्वास्थ्य से है। बुध के इस गोचर से लोग आपकी बातों से इम्प्रेस होंगे और आपकी काम में मदद भी करेंगे। साथ ही इस बीच आप जितना धैर्य बनाकर रखेंगे, आपके लिये उतना ही अच्छा होगा। इस दौरान आपको आगे बढ़ाने के कई मौके मिलेंगे। लिहाजा शुभ स्थिति को अपने पक्ष में बनाये रखने के लिये– घर की किसी महिला को हाथ में चांदी का छल्ला पहनना चाहिए।
🪶 उपाय: कन्याओं का पूजन करके उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।
🦂 वृश्चिक राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके पांचवें स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान का सम्बन्ध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। बुध के इस गोचर से जिन लोगों ने अपने घर में गाय पाल रखी है, उनकी संतान और जीवनसाथी के लिये भी स्थिति अच्छी रहेगी। लोग आपकी बातों को तरजीह देंगे। समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। लिहाजा हर तरह से अपनी वृद्धि सुनिश्चित करने के लिये- गाय को हरा चारा खिलाएं।
🪶 उपाय: गाय को हरा चारा खिलाना शुभ रहेगा।
🏹 धनु राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके चौथे स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का सम्बन्ध हमारे भवन, भूमि, वाहन तथा माता से है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से कार्यों में माता का सहयोग मिलेगा। साथ ही आपको उनका पूरा ध्यान रखना चाहिए। आपकी आर्थिक स्थिति भी इस दौरान ज्यादा ठीक नहीं रहेगी। अगर संभव हो तो इस दौरान आपको कहीं यात्रा करने से बचना चाहिए। लिहाजा बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिये- मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं।
🪶 उपाय: चिड़ियों को दाना चुगाना शुभ रहेगा।
🐊 मकर राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके तीसरे स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे पराक्रम, भाई-बहन तथा यश से है। बुध के इस गोचर से भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आपको अपने कार्यों में भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप दूसरों के सामने अपनी बात को अच्छे से रख पायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा। लिहाजा बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए– रात को हरे मूंग भिगोकर अगले दिन सुबह जानवरों को खिला दें।
🪶 उपाय: अस्थमा रोगियों की दवा खरीदने में मदद करें।
⚱️ कुम्भ राशि- बुध का मार्गी गोचर आपके दूसरे स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे धन तथा स्वभाव से है। बुध के इस गोचर के प्रभाव से आपका बिजनेस अच्छा चलेगा। पैसों के मामले में आपकी स्थिति ठीक रहेगी। इस दौरान आपकी बौद्धिक क्षमता भी अच्छी रहेगी। आप खुद में मस्त रहने की कोशिश करेंगे और अपनी बोली से सारे कामों को अच्छे से पूरा कर लेंगे। लिहाजा बुध की शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिये- आपको चांदी की कोई चीज़ धारण करनी चाहिए।
🪶 उपाय: मांस-मदिरा आदि का त्याग करके शुद्ध और सात्विक बने रहें।
🐬 मीन राशि- मार्गी बुध का गोचर आपके पहले स्थान पर, यानि लग्न स्थान पर होगा। जन्मपत्रिका में लग्न यानि पहले स्थान का सम्बन्ध हमारे शरीर तथा मुख से है। बुध के इस गोचर से आप दूसरों को जल्द ही अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे। जीवन राजा के समान रहेगा। आपकी कमाई में अपने आप बढ़ोतरी होगी। लिहाजा बुध के शुभ फल बनाये रखने के लिये-आपको हरे रंग के कपड़े पहनना अवॉयड करना चाहिए। साथ ही जितना हो सके, हरे रंग की चीज़ों का दान करना चाहिए।
🪶 उपाय: नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

