ढीमरखेड़ा क्षेत्र में बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क और पुलिया निर्माण के लिए विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के क्षेत्रीय दौरा के दौरान समाजसेवी योगेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि ढीमरखेड़ा तहसील में पिछले वर्ष आई बाढ़ के कारण अनेकों ग्राम की सड़कें एवं पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है ग्रामीणों की परेशानियां से विधायक को अवगत कराया । ग्रामीणों की समस्यायों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर बड़वारा विधानसभा क्षेत्र के ढीमरखेड़ा तहसील बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य अतिशीघ्र कराने का आग्रह किया।
विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बाढ़ के कारण कई सड़कें और पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिसमें परसेल से घुघरा मार्ग, छोटा कछार गांव से टोपी मार्ग, छोटा कछार गांव से घुघरा, सारंगपुर से खंदवारा, कारीपाथर से मढ़ाना मार्ग, ग्राम पंचायत जिन्ना पिपरिया के पटना से चंडी माता जिन्ना पिपरिया रोड में पुलिया क्षतिग्रस्त हैं जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि करही से खिरहनी खुर्द मार्ग जबलपुर जिले के बाडर तक डेढ़ किलोमीटर, हरदी मोड़ से ककराहिया मार्ग 5 किलोमीटर, सारंगपुर से सगमा मार्ग 4 किलोमीटर, दशरमन से सुनतरा मार्ग 2 किलोमीटर, करही से नैंगवा खाम्हा मुख्य मार्ग में डामरीकरण कार्य किया जाए ।
विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अनुरोध किया है कि वे तत्काल आवश्यक कदम उठाएं ताकि सड़कों और पुलियों की मरम्मत कार्य अतिशीघ्र हो जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा न हो।



