कृषि

साफ मौसम से चमकी मूंग की फसल, बंपर पैदावार की उम्मीद

सिलवानी। क्षेत्र में इन दिनों खेतों का नजारा पूरी तरह बदल गया है। ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल चारों ओर पीले सोने की तरह लहलहा रही है, जिसे देखकर किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अनुकूल मौसम और कीटों के कम प्रकोप के चलते इस बार मूंग की बंपर पैदावार की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
क्षेत्र के कई गांवों में किसानों ने बड़े रकबे में मूंग की बोवनी की है। सिंचाई के पर्याप्त साधन और किसानों के बढ़ते रुझान के कारण इस बार मूंग का रकबा भी बढ़ा है।
अच्छे मुनाफे की उम्मीद
ग्राम कडली चांदपुर के उन्नत किसान सचिन साहू और ग्राम भोडियां के राजीव समैया ने बताया कि इस वर्ष मौसम ने पूरी तरह साथ दिया है। बोवनी से लेकर अब तक आसमान साफ रहा, जिससे फसल की बढ़वार बेहतर हुई है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम स्थिर बना रहता है, तो फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों में वृद्धि होगी।
प्रति एकड़ 5 क्विंटल से अधिक उत्पादन का अनुमान
आमतौर पर मूंग की औसत पैदावार 4 से 5 क्विंटल प्रति एकड़ रहती है, लेकिन इस बार हालात अधिक अनुकूल हैं। किसानों के अनुसार पौधों में फलियां अधिक और अच्छी तरह विकसित हुई हैं। साफ मौसम के कारण कीट-व्याधियों का असर भी कम रहा है। ऐसे में इस बार प्रति एकड़ उत्पादन 5 क्विंटल से अधिक होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button