क्राइम

नयानगर नृशंस हत्याकाण्ड अपहरण, एवं लूट के 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कब्जे से लूटी गई चैन की बरामद
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । पुलिस थाना गौरझामर के अंतर्गत ग्राम नगर के समिति प्रबन्धक प्रहलाद सिंह लोधी की गई निर्मम हत्या के चार आरोपियो को पकडने में पुलिस सफलता हाथ लगी है।
बता दे कि दिनांक 17 अक्टूबर 24 को फरियादी नीलेश लोधी ने दिनांक 17 अक्टूबर 24 के सुबह करीब 5 बजे ग्राम नयागर नर्सरी के पास उसके पिता प्रहलाद सिंह लोधी पिता जगन्नाथ सिंह लोधी उम्र 61 साल निवासी ग्राम नयानगर के गुमने की रिपोर्ट पर गुमशुदा रिपोर्ट लेख की गई तलाश के दौरान थाना महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम नेगुवा के जंगल में गुमशुदा का शव मिलने एवं हत्या का मामला होने से थाना महराजपुर द्वारा कार्यवाही की जाकर थाना गौरझामर में आरोपी सरमन लोधी एवं टिक्कू उर्फ टीकाराम लोधी व अन्य के विरूद्ध अपराध क्रमांक 286/24 धारा 103 (1), 104(1), 309(6), 3(5) बी.एन.एस. पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत करवाया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक सागर विकास कुमार शाहवाल द्वारा शीघ्रता से आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हा, सीडीओपी देवरी के निर्देशन में टीम बनाकर एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर थाना प्रभारी गौरझामर के नेतृत्व में समस्त प्रकार के प्रयास करते हुए लगातार तलाश के दौरान पूर्व में आरोपी बृजेश मेहरा निवासी देवरी एवं रीतेश उर्फ नीतेश लोधी निवासी पटना खुर्द को गिरफ्तार किया था एवं दिनांक 1 नवम्बर 2024 को मुख्य आरोपी सरमन लोधी एवं टिक्कू उर्फ टीकाराम लोधी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिन्होने पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर आरोपीयान रीतेश उर्फ नीतेश लोधी, अरविंद चौहान एवं गाड़ी चालक बृजेश मेहरा के साथ मिलकर दिनांक 17 अक्टूबर 24 को प्रहलाद लोधी का मुंह, हाथ पैर बांधकर ग्राम नयानगर से तूफान गाड़ी से अपहरण कर महाराजपुर क्षेत्र के ग्राम नेगुवां के सुनसान जंगल में ले जाकर, प्रहलाद लोधी की सोने की चैन छीनकर बेरहमी से लाठी, पत्थरो, चाकू से मारपीट कर नृशंस हत्या करना व सभी आरोपी मौके फरार होना बताया जो आरोपी सरमन लोधी एवं टिक्कू उर्फ टीकाराम लोधी से लूटी गई चैन बरामद की गई। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तार करने की कार्यवाही में थाना प्रभारी गौरझामर रविन्द्र कुमार, प्रभारी देवरी संधीर चौधरी, थाना प्रभारी महराजपुर मीनेष भदौरिया, कार्य. सउनि खिलान सिंह, उमाकांत मिश्रा, सुधीर रिछारिया,अनिल कन्नौजिया, माखन भटेरिया आदित्य, मुकेश पटेल, नरसिंह ठाकुर दीपेश, दुर्गेश, नीतू, अरूण, प्रमोद, आ रवि दुबे, सायमा खान, हरिओम चौरसिया, एन.आर.एस. पुष्पेन्द्र सिंह, विजय कुमार का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button