पर्यावरणराजनीति

MP Rajya Sabha Elections 2024, बीजेपी ने की 4 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल । देश में साल 2024 में लोकसभा चुनाव होना है। लोकसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश की राज्यसभा के लिए दो अप्रैल को खाली हो रही पांच सीटों के लिए भाजपा ने अपने 4 प्रत्याशियों के नामों का घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस भी आज अपने एक प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती है। इन सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को है। इसके लिए नामांकन भरने की अंतिम तारीख 15 फरवरी है। विधानसभा में सदस्यों की संख्या के अनुसार भाजपा चार और कांग्रेस एक सदस्य को राज्यसभा भेजने की स्थिति में है। हालांकि भाजपा पांचवीं सीट के लिए भी प्रत्याशी उतार सकती है। ऐसे में 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से चार बजे तक मतदान होगा और पांच बजे से मतगणना होगी।
बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। प्रदेश से बीजेपी ने इन चार नेताओं को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश से एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया और बंसीलाल गुर्जर को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

Related Articles

Back to top button