नगर पालिका ने तीसरी बार शुरू की अतिक्रमण विरोधी मुहिम, अतिक्रमण कारियों पर किए 5-5 सौ रु. के जुर्माने

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शहर के मुख्य सागर भोपाल मार्ग पर दुकानदार अपनी हठधर्मिता पर अड़े हुए हैं प्रशासन की टीम जैसे ही अतिक्रमण हटाकर जाती है उसके दूसरे दिन ही फिर अतिक्रमण सड़क तक फैला लेते हैं कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे नालियों के बाहर तक शेड भी लगा रखे हैं एक-एक दिन का गैप देकर नगर पालिका ने आज तीसरी बार फिर अतिक्रमण मुहिम पुराने बस स्टैंड पर शूरु की और दुकानदारों के द्वारा सड़क किनारे नालियों और उनके आगे तक रखे गए सामान को हटवा कर पांच पांच सो रुपए के जुर्माने की रिशि वसूली जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया, नगर पालिका सीएमओ कृष्णकांत शर्मा के मार्गदर्शन पर नगर पालिका की टीम व्यापारियों को तीन बार अतिक्रमण न करने की चेतावनी दे चुकी है एक बार फिर उन्होंने चेतावनी दी और कहा कि अभी ₹500 का जुर्माना किया जा रहा है इसके बाद भी अतिक्रमण पाया जाता है तो सामान तो जप्त किया ही जाएगा 10 -10 हजार रुपए का जुर्माना और प्रकरण भी बनाए जाएंगे।
अतिक्रमण मुहिम के दौरान दुकानदारों द्वारा धूप से बचने के लिए लगाई गई हरी मेट भी हटवाई गई। इसके साथ ही गलियों में किए गए अतिक्रमण को भी अतिक्रमण दस्ते ने सख्ती से हटाया।
इस संबंध में सीएमओ कृष्णकांत शर्मा का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ महिमा लगातार जारी रहेगी यदि दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आए तो सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।



