साईखेडा कृषि उपज मंडी का उद्घाटन किसानों से छलाबा, लटका ताला
13 जनवरी को कृषि मंडी की पहली बर्षगाठ
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेडा । नगर साईखेडा में बहुप्रतीक्षित कृषि उपज मंडी 30 साल के लंबे इंतजार के एक बर्ष पूर्व ही मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट कृषि मंत्री कमल पटेल के कर कमलो द्वारा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों सासंद बिधायक किसानों और प्रशानिक अधिकारियों, पत्रकारो की मौजूदगी में लोकार्पण सम्पन्न हुआ था । क्षेत्रीय किसानों और व्यापारियों मै खुशी का माहौल था। लेकिन मंडी प्रशासन और जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण आज तक किसानों का लाभ नहीं मिल पा रहा है और मंडी के दरवाजे पर ताला लटका अधिकारी कर्मचारी नदारद और संचालन गाडरवारा से हो रहा।क्षेत्रीय किसानों को साईखैडा मंडी में खरीदी न होने कारण अपना अनाज लगभग 25-50 किलोमीटर दूर उदयपुरा, गाडवारा , पिपरिया ले जाना पडता है जिससे माल भाडा और समय की अतिरिक्त बरबादी होती है। समय पर माल न बिकने के कारण खुले आसमान में रात बिताना पड़ती है।
क्षेत्रीय किसान नेता राकेश खेमरिया ने कहा कि हमारे संगठन और व्यापारियों ने आंदोलन कर बिधिवत मंडी चालू करने की मांग कर रहे है फिर भी आज तक प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की जा रही है।जिससे किसानों मै आक्रोश है।मंडी प्रशासन कभी अतिक्रमण को लेकर कभी व्यापारियों के सहयोग न करने का बहाना बनाते है। सुरेंद्र कुमार तोमर कहते है कि साईखेडा मंडी शुरू होने पर मंडी मै किसानों की धान और गेहूं खरीदी भी होने लगेगी जिससे सरकार किराये की जगह लेने और रखरखाव करने मै परेशानी नही होगी और सभी समितियों का माल एक जगह तुलेगा ।कृषक राजेंद्र शर्मा का कहना है कि साईखेडा में मंडी खुलने से स्थानीय व्यापारियों की चाय पान नाश्ता और अन्य जरूरत के समान की बिक्री भी होगी जिससे मजदूरों और युवाओं को रोजगार मिलेगा। क्षेत्रीय किसानों और स्थानीय व्यापारियों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मंडी खोलने की मांग की हैं। किसान नितिन तिवारी सेठान ने बताया की मंडी का भवन भी देख रेख के अभाव क्षतिग्रस्त हो रहा है । और मंडी परिसर 11 केवी के बिधुत लाईन के तार झूल रहे। जिससे दुघर्टना की आशंका है। मंडी प्रारंभ न होनै के बिरोध मै क्षेत्रीय किसान, नगरवासी और व्यापारी आगामी 13 जनवरी 2023 को मंडी की पहली बर्षगाठ पर नगर में प्रदशर्न और धिक्कार दिवस बनाने का मन बना रहा है । जिसकी जबाबदारी शासन प्रशासन की रही है।जनापेक्षा है कि शासन प्रशासन जनहित मै साईखेडा मै कृषि उपज मंडी प्रारंभ करने की योजना बनाऐगा।
अनाज व्यापारी नरेन्द्र कुमार गुप्ता का कहना है कि व्यापारी माल खरीदने के लिऐ तैयार किसान और कर्मचारियों के सहयोग न करने के कारण हम माल खरीद नहीं पा रहे यदि मंडी मै किसान माल लाता है तो हम बोली लगाकर अनाज खरीदेगे जिससे किसान को उचित मिलेगा और यहां वहां जाने से मुक्ति मिलेगी।




