पर्यावरणमध्य प्रदेश

डाबरी में हुआ नमामि गंगे अभियान का शुभारंभ


सिलवानी । 5 जून 2024 बुधवार को पर्यावरण दिवस के अवसर प्रदेश के साथ सिलवानी ब्लाक की विभिन्न ग्राम पंचायतो में नमामि गंगे अभियान का शुभारंभ किया गया।
अभियान के तहत ग्राम पंचायत डाबरी में अमृत सरोवर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम वासियों को साफ सफाई जल संवर्धन एवं नमामि गंगे अभियान के तहत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सिलवानी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलम रायकवार, मनरेगा एसडीओ सुशील गोयल, खंड पंचायत अधिकारी पीएल चौरसिया, एपीओ एसडी पाटिल, दुर्गेश तिवारी, राकेश खरे धन्नू पटेल, सचिव रमेश शाह, अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन सिंह की जल संरक्षण को प्रारंभ किए गए नमामि गंगे अभियान में कुछ ग्राम पंचायतों में सिर्फ रस्म अदायगी की। ग्राम पंचायत प्रतापगढ़ में दो लोगो ने बैनर पकड़ कर फोटो खिंचवा कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली।

Related Articles

Back to top button