धार्मिक

जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह के आह्वान पर णमोकार महामंत्र जाप का आयोजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । विश्व णमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर श्री दिगंबर जैन सिंघई मंदिर दमोह में जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह के आह्वान पर णमोकार महामंत्र जाप का आयोजन किया गया।
उपस्थित सभी श्रावक श्राविकाओं ने णमोकार मंत्र का सामूहिक जाप करके सभी के स्वास्थ्य लाभ एवं विश्व में शांति हो, प्रत्येक प्राणी मात्र का कल्याण हो, इस भावनाओं के साथ पूरे वातावरण को प्रमुख कार्य की ध्वनि से गुंजायमान किया।
इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन नई दिल्ली में समाज जनों के साथ णमोकार मंत्र महामंत्र का जाप किया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी भोपाल में समाज जनों के बीच पहुंचकर णमोकार मंत्र का जाप किया एवं सभी समाज जनों को भगवान महावीर स्वामी के जन्म महोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Back to top button