क्राइम

पुत्र ने ही की थी पिता की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव टेकापार कलां में 6 जून को पुत्र ने पिता गुड्डा चढ़ार की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। साथ ही मृतक के साथ सो रहे भाईराम आदिवासी पर भी प्राणघातक हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया था।
घटना को अंजाम देकर टेकापार निवासी तुलाराम चढ़ार उर्फ पिंटू फरार हो गया था। जिसे पुलिस लगातार 6 माह से खोज रही थी, आरोपी पूर्व से ह ही दुष्कर्म मारपीट का सजायाफ्ता कुख्यात अपराधी होने के कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल था। कुछ दिन पहले पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित कर थाना प्रभारी श्यामराज सिंह राजपूत के नेतृत्व में एएसआई अमृतलाल मालवीय, रामकुमार ठाकुर, आरक्षक संजय देवल, राघवेंद्र, दीपक विश्वकर्मा के साथ एक टीम गठित की। टीम ने मुखबिर की सूचना पर मवई गांव के पास खेत से आरोपी तुलाराम चढ़ार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।

Related Articles

Back to top button