कीटनाशक विक्रेताओं की देशव्यापी सांकेतिक हड़ताल, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
सिलवानी। कृषि आदान व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कीटनाशक एवं खाद-बीज विक्रेताओं ने सोमवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल की। इस दौरान विक्रेताओं ने प्रधानमंत्री के नाम 12 सूत्रीय मांग का ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी हर्षल चौधरी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि Agro Input Dealers Association (AIDA), नई दिल्ली देशभर के लगभग 5 लाख खाद, बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन के अनुसार पिछले 10 वर्षों से व्यापारी कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं, जिनके समाधान हेतु बार-बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ज्ञापन प्रमुख रूप से 12 सूत्रीय मांग जिसमें सब्सिडी वाले खाद के साथ अन्य उत्पादों की जबरन लिंकिंग पर रोकखाद की डिलीवरी सीधे विक्रेता के बिक्री केंद्र तक सुनिश्चित करना डीलर मार्जिन बढ़ाकर न्यूनतम 8% करना‘साथी’ (SATHI) पोर्टल को ग्रामीण विक्रेताओं के लिए वैकल्पिक बनानाअवैध बीज बिक्री पर रोक या अधिकृत विक्रेताओं को नियंत्रित अनुमतिनमूना फेल होने पर विक्रेता को दोषी नहीं, बल्कि साक्षी माना जाए एक्सपायर्ड कीटनाशकों को कंपनियों द्वारा वापस लेने की अनिवार्यतानए बीज अधिनियम व कीटनाशक विधेयक में संशोधनझूठी शिकायतों पर कार्रवाई से पहले जिला स्तरीय जांच समिति का गठनलाइसेंस निलंबन की स्थिति में 21 दिन में स्वतः बहालीहर वर्ष प्रिंसिपल सर्टिफिकेट जोड़ने की बाध्यता समाप्तबीजों के लिए दोहरी लाइसेंस व्यवस्था समाप्त करनाव्यापारियों ने ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि एक माह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आगामी खरीफ सीजन से पहले अनिश्चितकालीन बंद किया जाएगा, जिससे कृषि उत्पादन और किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।ज्ञापन देने वालों जिला कृषि आदान विक्रेता संघ अध्यक्ष प्रणीत समैया सिलवानी अध्यक्ष शरद जैन, सचिव महेंद्र रघुवंशी, उपाध्यक्ष, पुनीत समैया, राजेश पटेल, महेंद्र यादव, वीरेंद्र रघुवंशी, भागवत रघुवंशी, सियाराम रघुवंशी, लीलाधर प्रजापति, जुगल किशोर धाकड़, राजेश कुशवाहा सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।



