पर्यावरण
सावन माह में अपर सत्र न्यायाधीश एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने लगाया नारियल का पौधा
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
पाटन । अपर सत्र न्यायालय एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष द्वारा सावन माह में सिविल न्यायालय परिसर में स्थित,मंदिर के समीप नारियल का पौधा सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार एवं अध्यक्ष आरके सिंह सैनी के द्वारा नारियल का पौधा लगाया गया। इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट दशरथ सिंह भिड़े एवं रवि कुमार साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अधिवक्ता संघ पाटन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह ठाकुर, सचिव राघवेन्द्र सिंह यादव, अधिवक्ता एसडी वैरागी, राम सिंह लोधी, अनिल दुबे, संदीप पटेल, केशव प्रताप सिंह, अभिषेक अग्रवाल एवं समस्त अधिवक्ता सहित अपर सत्र न्यायालय एवं सिविल न्यायालय के चारो खंड के कर्मचारी उपस्थित रहे।



