जिला स्तरीय युवा उत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024-25 का आयोजन किया गया जिसमें सांस्कृतिक और सांगीतिक में 12 गतिविधियां हुई इस कार्यक्रम में रायसेन जिले के पांच महाविद्यालय ने अपनी सहभागिता प्रदर्शित की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम सौरभ मिश्रा विशिष्ट अतिथि डॉ. सीता सोनी प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय गैरतगंज, बेगमगंज महाविद्यालय प्राचार्य कल्पना जॉभुलकर एवं महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी सुश्री निमिषा माहेश्वरी के द्वारा सरस्वती पूजन से किया गया। विधाओं के निर्णायक के रूप में डॉक्टर जितेंद्र तोमर एवं मिट्टू सोनी को आमंत्रित किया गया, सभी 12 विधाओं में से पांच विधाओं में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय बेगमगंज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य शास्त्रीय संगीत में मानसी शाक्य, एकल गायन में विवेक दुबे, एकल वादन में प्राची ठाकुर, स्किट में हरिओम सेन, प्रीतम नामदेव, रवि प्रसाद कुशवाहा, सजल साहू, साधना कुशवाहा एवं सामूहिक नृत्य (लोक नृत्य) में हरि ओम सेन, मानसी शाक्य, रवि प्रसाद कुशवाहा, दीपावली सेन, प्रीतम नामदेव, निशा कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।
जिला स्तरीय युवा उत्सव 2024-25 के सफल आयोजन में कार्यकम अध्यक्ष प्राचार्य कल्पना जॉभुलकर, संयोजक नीलिमा दुबे, सह संयोजक डॉ शिखा दुबे ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया, समिति सदस्य डॉ पूजा सिंह एवं डॉ कादम्बिनी महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने विशेष सहयोग प्रदान किया एवं महाविद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में के के साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया ।



