मध्य प्रदेश
एक पेड़ मां के नाम लगाकर पोषण माह का किया शुभारंभ

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । भारत सरकार एवम राज्य सरकार तथा कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन में नजरबाग प्रांगण स्थित महिला पार्क में एक पेड़ मां के नाम लगाकर पोषण माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अमित नुना, अन्य जनप्रतिनिधियों, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ऋजुता चौहान तथा संबंधित अधिकारियों एवं आंनगवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पार्क में पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही सभी ने शपथ भी ली।
इसी प्रकार जिले में प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र एवं तीनों जनपद एवं पांच नगरीय निकायों के चिन्हित 13 जगह के साथ-साथ सभी शासकीय कार्यालय परिसर में भी पौधरोपण किया गया। अभियान को व्यापक रूप देने के लिए सभी आम जनता से भी अनुरोध किया गया है की वे भी अपने अपने परिसर में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगायें।



