मध्य प्रदेश
पिछड़ा वर्ग को मिले 27 फीसदी आरक्षण, गुरुवार को ओबीसी महासभा ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष विशाल कुशवाहा के नेतृत्व में गुरुवार को एडीएम अनिल कुमार डामोर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है।
जिसमें ओबीसी समाज की जातिगत जनगणना करा कर 51 प्रतिशत आरक्षण लागू कराकर संविधान की नौवीं अनुसूची में सम्मिलित कराएँ । शासकीय शिक्षण और चिकित्सा स्वास्थ्य संस्थाओं में 27 फीसदी आरक्षण लागू हो जिससे ओबीसी समाज को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का से अधिक लाभ मिल सके । साथ ही न पंचायत चुनाव एवं नगर पालिका, मंडी चुनाव में ओबीसी समाज को आरक्षण लागू करा कर ही चुनाव संपन्न कराया जाए । मांग करने वालों में संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजा विश्वकर्मा, संगठन मंत्री नीरज पटेल, रवि कटियार राज यादव, विनोद कुशवाह और भी संगठन के कई पदाधिकारी सम्मिलित हैं।



