मध्य प्रदेश

ओबीसी महासभा ने किया आनंद स्वरूप के खिलाफ प्रदर्शन, एसपी ऑफिस दमोह में सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले में ओबीसी, एससी और एसटी महासभा के संयुक्त नेतृत्व में ज़ोरदार प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन तथाकथित आरक्षण विरोधी बयानों को लेकर महंत आनंद स्वरूप के खिलाफ था, जिन्होंने हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं ओबीसी समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। ओबीसी महासभा एवं एससी महासभा के पदाधिकारियों ने आनंद स्वरूप के खिलाफ विरोध जताते हुए एसपी कार्यालय दमोह में ज्ञापन सौंपा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आनंद स्वरूप का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रकट किया।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा हाल ही में ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण पर बयान दिया कि आरक्षण डंके की चोट पर लागू करेंगे। जिस बयान का कुछ वर्ग के लोग विरोध कर रहे हैं, जिसे लेकर ओबीसी, एससी और एसटी समाज में रोष व्याप्त है।
इस अवसर पर ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष रवि सिंह लोधी, एससी महासभा अध्यक्ष प्रवेंद चंद्राकर ( छात्र मोर्चा जिला प्रभारी) तरवर सिंह लोधी , विठ्ठल पटेल, प्रेम सिंह लोधी, राकेश सिंह लोधी, तिलक लोधी, दीपेंद्र लोधी, वन समिति अध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी, आनंद सिंह लोधी, हाकम सिंह लोधी, अरविंद सिंह लोधी, निलेश सिंह लोधी, प्रमोद सिंह, बृजेश सिंह और प्रेम सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आनंद स्वरूप के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Related Articles

Back to top button