
Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
◢◣◥◤ जय श्री हरि ◢◣◥◤
🌞 25 मई 2025 : नौतपा में अबकी बार पड़ेगी प्रचंड गर्मी, जानें कब से कब तक लगेगा नौतपा
⭕ HIGHLIGHTS
🔅 ज्येष्ठ माह में आती है नौतपा की अवधि।
🔅 सूर्य देव की उपासना का है खास महत्व।
🔅 नौतपा में झेलनी पड़ती है भीषण गर्मी।
🔅 नौतपा 25 मई से 2 जून तक रहेगा.
🔅 सूरज को जल अर्पित करें और धार्मिक पाठ करें._
🔅 बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें.
नौतपा में गर्मी सबसे चरम पर रहती है और सूर्य देवता इस अवधि में आग उगलते हैं। इस साल नौतपा 25 मई से शुरू होगा और 8 जून को समाप्त होगा। यानी 15 दिनों की इस अवधि में धरती का तापमान सबसे अधिक होगा। इन 15 दिनों में प्रचंड गर्मी पडे़गी और आसमान से आग बरसेगी। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से नौतपा का क्या संबंध है और इस अवधि में ग्रह और नक्षत्र की दशा क्या होती है। जानें इस बारे में विस्तार से।
🌐 कब से कब तक रहेंगे नौतपा
25 मई को सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका समय सुबह 03 बजकर 27 मिनट पर रहेगा। सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में 8 जून तक रहने वाले हैं। ऐसे में नौतपा 25 मई से 8 जून तक रहने वाले हैं।
यह अवधि नौ दिनों तक चलेगी और इसका समापन 8 जून को होगा, जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेगा वैसे तो नौतपा के शुरुआती 9 दिन सबसे गरम होते हैं, लेकिन ये 15 दिन की अवधि होती है, जिसमें सबसे अधिक भीषण गर्मी पड़ती है। यह नौ दिन प्रकृति के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवधि मानी जाती है, क्योंकि इस दौरान धरती सूर्य की तेज ऊष्मा को अवशोषित करती है, जो आगे चलकर मानसून के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करती है। आइए इस बारे में और विस्तार से जानते हैं।
🤷🏻♀️ क्यों कहते हैं इसे नौतपा
हर साल ज्येष्ठ महीने की शुरुआत में नौतपा शुरू होता है। ये 15 दिन का होता है, लेकिन शुरुआती 9 दिनों में बहुत गर्मी होती है। इसलिए इसे नौतपा कहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये नक्षत्र 15 दिन तक रहता है। पर शुरू के 9 दिन नौतपा कहलाते हैं। इन दिनों में तापमान बहुत ज्यादा होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि मई के आखिरी हफ्ते में सूरज और धरती के बीच की दूरी कम हो जाती है। सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं। इसलिए इन दिनों में गर्मी ज्यादा होती है। नौतपा में गर्मी से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए और खूब पानी पीना चाहिए और धूप में कम निकलना चाहिए।
नौतपा में करें ये उपाय नौतपा के दौरान गर्मी से बचने और भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। सूर्य को अर्घ्य देना, ठंडी चीजें दान करना, भगवान कृष्ण की पूजा करना, शिवलिंग पर जल चढ़ाना, और लोगों को मीठा खिलाना जैसे काम किए जा सकते हैं। इसके अलावा, मेंहदी लगाना और सूती वस्त्र दान करना भी लाभकारी होता है। ये सभी उपाय गर्मी से राहत दिलाने के साथ-साथ पुण्य भी दिलाते हैं।
💁🏻 ये 9 दिन हमको क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए?
👉🏼 सूरज को जल अर्पित करें – नौतपा के दौरान हर सुबह सूरज को जल चढ़ाना अच्छा माना जाता है. इससे न सिर्फ मन को शांति मिलती है बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है.
👉🏼 धार्मिक पाठ करें – इन दिनों ‘आदित्य हृदय स्तोत्र’ का पाठ करने से मानसिक शक्ति मिलती है और जीवन में स्थिरता आती है.
👉🏼 बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें – तपती दोपहर में बाहर निकलना सेहत पर असर डाल सकता है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये समय जोखिम भरा हो सकता है.
👉🏼 दान करें – इस समय कोई ज़रूरतमंद आपके दरवाज़े पर कुछ मांगने आए तो खाली हाथ न लौटाएं. पानी, फल या छाछ जैसे चीज़ों का दान इस समय विशेष फल देता है.
👉🏼 मांगलिक कार्यों से बचें – शादी या गृह प्रवेश जैसे बड़े काम इस दौरान टालने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस समय ऊर्जा असंतुलित होती है.

