पर्यावरणमध्य प्रदेश

पर्यावरण दिवस पर वन विभाग डिपो में नीम, आंवला,आम के ऐसे 50 पौधो का रोपण हुआ

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेदूखेडा 5 जून पर्यावरण दिवस के अवसर पर जगह-जगह पौधारोपण कार्यक्रम वन विभाग, न्यायालय और भी विभागों के द्वारा किए जा रहे हैं. जिला न्यायालय परिसर के बाद जबलपुर नाका स्थित वन विभाग डिपो में पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ. जिसमें नीम, आंवला, आम और भी ऐसे 50 पौधे न्यायाधीश, अधिकारी और कर्मियों ने लगाए रोपें है।
इस दौरान वन विभाग डिपो में पौधारोपण करने पहुंचे धर्मेश भट्ट जिला न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह, रजनीश चौरसिया जिला विधायक सहायता अधिकारी, जितेंद्र अवस्थी सहायक ग्रेड 3, उप वन मंडल अधिकारी तेंदूखेड़ा व दमोह प्रभार संभाले प्रतीक दुबे, वन रेंजर विक्रम चौधरी ने कर्मियों के साथ पौधारोपण किया और जिले वासियों को पौधारोपण करने के लिए संदेश दिया. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) महेंद्र सिंह उईके निर्देशन में जगह-जगह आज पौधारोपण कार्यक्रम किया जा रहे हैं, पौधारोपण में सहयोग करने वाले वन परिक्षेत्र सहायक देवेंद्र शुक्ला, वनरक्षक राहुल कोरी, वनरक्षक राकेश सरवरिया, वनरक्षक दिनेश नेमा, वनरक्षक लक्ष्यू अहिरवार, वनरक्षक भरत परोहा के अलावा और भी सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button