मध्य प्रदेश

66 दिन में 29 प्रशरित पत्र, 4 मेडल व 4 प्रतीक चिन्ह प्राप्त कर सपना कुशवाहा ने रचा इतिहास

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी । मध्यम वर्गीय परिवार की बालिका ने वो कर दिखाया जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। कम समय में अधिक उपलब्धि हासिल करने वाली बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सपना कुशवाहा ने कहा कि एकाग्रता व लगन से कठिनतम मुकाम सहजता से हासिल किया जा सकता हैं बशर्ते सफलता प्राप्त करने का जज्बा होना चाहिए।
सिलवानी के उपनगर गांधीनगर की निवासी होने के साथ ही शासकीय महाविद्यालय सिलवानी की स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा सपना के द्वारा बीते मात्र 66 दिनो में विभिन्न विधाओं में 29 प्रशस्ति पत्र, 4 मेडल तथा 4 ही प्रतीक चिन्ह प्राप्त कर ना केवल अपना नाम रोशन किया बल्कि महाविद्यालय का नाम भी रोशन करने के साथ ही अभिभावको का नाम भी रोशन कर अन्य छात्राओं के लिए भी एक बेहतर मंच प्रदान किया।
छात्रा सपना कुशवाहा के मुताबिक उसकी बचपन से ही कुछ नया करने की सोच रही है। इसी सोच के चलते उसका रुझान लेखन की तरफ चला गया। वह पल प्रति पल लेखन क्षमता मजबूत कर विभिन्न विषयों पर अपना ध्यान केंद्रित कर नोट्स तैयार कर अनेको विषय पर निबंध, फीचर आदि को लिखना प्रारंभ कर दिया। कॉलेज में संचालित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी गतिविधियों में भी सहभागिता कर अपने ज्ञान कौशल बताया जा रहा है कि सपना कुशवाहा के द्वारा मात्र 66 दिन में ही 2 प्रशस्ति पत्र, 4 मेडल तथा 4 प्रतीक चिन्ह विभिन्न विधाओं में हासिल किए गए है। सपना ने बताया कि सर्व प्रथम 30 नवंबर 2022 को जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी व कलेक्टर के द्वारा नषा मुक्ति अभियान के तहत आयोजित निबंध लेखन व वाद विवाद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर प्रयस्त्रि पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया गया था। जबकि 3 परवरी 2023 को संभागीय मुख्यालय सागर (मप्र) में आयोजित राज्य स्तरीय सृजनात्मक स्वतंत्रता की अवधारणा नामक विषय पर आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में सहभागिता कर बेहतर प्रदर्शन करने पर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के द्वारा प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया था। इसके अतिरित विद्यार्थी केंद्रित राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, स्वतंत्रता आंदोलन में नारियो की भूमिका, राष्ट्रीय मतदाता दिवस सहित अन्य विषयो पर महा विद्यालय स्तर से संभाग स्तर तक आयोजित निबंध लेखन सहित अन्य लेखन की विधाओं में आयोजित किए गए कार्यक्रम में सपना कुशवाहा ने ना केवल सहभागिता की, बल्कि सहभागिता करते हुए लेखन क्षमता का श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा प्रतीक चिन्ह प्राप्त किए। सपना कुषवाहा ने बताया कि वह उच्च पिक्षा प्राप्त कर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है। वह षिक्षा विभाग में शिक्षक बन कर छात्राओं को बेहतर शिक्षा प्रदान कर पुरुषो के साथ कंधे से कंधा मिला कर प्रत्येक क्षेत्र में सफलता के सौपान तक पहुचते देखना चाहती है। सपना 4 भाई बहनो में सबसे बड़ी है। माता नेहा रानी कुपवाह्य अपनी बेटी सपना के लेखन क्षमता के प्रदर्शन पर मिल रहे पुरुष्कारो से बेहद खुश है। उनका कहना है कि वह टीचर बन कर अन्य लड़कियो के लिए मिसाल बनना चाहती है। शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डा. बीडी खरवार ने कहा कि सपना कुपवाहा कॉलेज में तृतीय वर्ष में अध्ययनरत है। वह प्रतिभाशाली छात्रा है। प्राध्यापको के द्वारा लगातार उसकी प्रतिभा को देखते हुए प्रोत्साहित किया जाता है। अन्य छात्राओं को भी लगातार प्रोत्साहित किए जाने का कार्य भी प्राध्यापको, कर्मचारियो के द्वारा किया जाता हैं।

Related Articles

Back to top button