धार्मिक
आखिरी श्रावण सोमवार को शिवभक्तो ने बनाये ग्यारह हजार पार्थिव शिवलिंग, श्रध्दा व भक्ति भाव से हुआ अभिषेक

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । श्रावण माह के अंतिम सोमवार को सनातन हिन्दू धर्माबलम्बियो ने श्रृध्दा व भक्ति भाव से घर घर मे मिट्टी के शिवलिंग बनाये व उनका विधि विधान से पूजा अर्चना कर अभिषेक किया तथा स्थानीय सुनार व करन्जुआ नदियो मे शोभायात्रा के साथ धूमधाम से विसर्जन किया गया। बीजासेन वार्ड मे शिवभक्तो ने परषोतम लाल तिवारी पूर्व आरआई के निवास पर गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी माह के आखिरी सावन सोमवार को ग्यारह हजार पार्थिव शिवलिग का निर्माण किया गया जलाभिभिषेक पूजा अर्चना आरती के बाद धूमधाम से बाजे गाजे डीजे की धुन पर उनका सुनार नदी मे विसर्जन किया। इस अवसर पर रुद्रीनिर्माण मे पुरुषोतम तिवारी, मनीष तिवारी, राजेश दुबे, राजकुमार शर्मा, अशोक लोधी, उदयराम लोधी वार्ड के अन्य श्रृध्दालु सहित महिलाये बच्चे आदि शिव भक्त सम्मिलित हुए।

