मध्य प्रदेश
नकटी नदी के पास घायल गाय मिलने पर बजरंग दल की टीम ने की मदद, उपचार कर गौशाला पहुंचाया

सिलवानी।नकटी नदी के पास एक गाय के घायल अवस्था में पड़ी होने की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। गाय की स्थिति गंभीर देख टीम के सदस्यों ने तत्काल प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की।
स्थानीय लोगों की सहायता से घायल गाय को सुरक्षित रूप से उठाकर नजदीकी गौशाला ले जाया गया, जहां उसका उचित इलाज कराया गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि गौसेवा उनका धर्म है और किसी भी संकट में पड़ी गाय की सहायता करना उनका कर्तव्य है।
टीम ने सभी ग्रामीणों से भी अपील की कि यदि कहीं भी कोई बीमार या घायल गौवंश दिखाई दे, तो तुरंत सूचना दें ताकि समय पर मदद पहुंचाई जा सके। इस दौरान राघवेंद्र कुशवाहा, हीरा कुशवाहा, राजकुमार मेहरा, अमित रजक, विजय नामदेव, अर्जुन आर्य, सीमांत मालवीयआदि मौजूद रहे।



