संघ की मांग पर आयुक्त के द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 100 प्रतिशत एवं 10 प्रतिशत राशि का भुगतान करने हेतु 1 करोड़ रूपये की राशि की स्वीकृति

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर नगर निगम परिसर में स्थित अजाक्स संघ एवं नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ के द्वारा लगातार निगम से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों के द्वारा शिकायतें की जा रही थी कि निगम से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को 6 से 8 महीने होने के पश्चात भी कर्मचारियों को 100 प्रतिशत एवं 10 प्रतिशत राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस विषय पर अजाक्स संघ के अध्यक्ष अमित मेहरा एवं नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अचैया कोरी के द्वारा आयुक्त महोदया प्रीति यादव से लगातार पत्राचार किया जा रहा था और साथ ही मौखिक रूप से भी उक्त प्रकरण के बारे में अवगत कराया जा रहा था और लगातार मांग की जा रही थी कि उक्त प्रकरण पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाये। आयुक्त महोदया द्वारा उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुये दिनांक 25 जून 2024 को निगम से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को 100 प्रतिशत एवं 10 प्रतिशत राशि का भुगतान करने हेतु 1 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई। जिससे निगम से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों को 100 प्रतिशत एवं 10 प्रतिशत राशि का भुगतान समय पर किया जा सकेगा। उक्त प्रकरण पर 1 करोड़ की राशि की स्वीकृति प्रदान करने पर आयुक्त महोदया का धन्यवाद प्रकट करने हेतु अजाक्स संघ के अध्यक्ष अमित मेहरा, नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अचैया कोरी, गुलशन जबलपुरी, कालूराम सोलंकी, रामाराव मगरदे, कोयरी नायडू, नरसिंहमलू, निवासलू, रामू, जे. प्रवीण, राममूर्ति, दयाराम धुर्वे, प्रहलाद बर्मन, विजय सेन, राहुल कोरी, महेन्द्र मलिक सहित अधिक संख्या में संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



