मध्य प्रदेश

प्रस्फुटन समितियों को दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण

सिलवानी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था ग्राम सेवा समिति ग्राम जयपुरा द्वारा प्रस्फुटन समितियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम जयपुरा के सामुदायिक भवन में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का परिचय एवं स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी हरिशचंद्र पटेल (कुंडाली), वीरेन्द्र यादव (ब्लॉक समन्वयक, जन अभियान परिषद) एवं परमानंद लोधी (परामर्शदाता) उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को जन अभियान परिषद के गठन के उद्देश्य, विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों, समग्र ग्राम विकास की अवधारणा, दस्तावेजीकरण तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रस्फुटन समितियों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण में प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों के साथ-साथ नवांकुर सखी महिलाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष तुलाराम धाकड़ द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button