UGC बिल के खिलाफ खुला मोर्चा, 1 फरवरी को सिलवानी में नगर बन्द, रैली, सौंपेंगे ज्ञापन
सिलवानी। नगर में यूजीसी (UGC) बिल के विरोध में सवर्ण समाज में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में नगर में सवर्ण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाजिक कार्यकर्ता रवि गुप्ता ने बताया कि बैठक में दिनांक 1 फरवरी 2026 को सवर्ण समाज द्वारा नगर बंद करके राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सवर्ण समाज के विभिन्न समाज प्रमुखों और प्रतिनिधियों ने यूजीसी बिल को समाज के हितों के प्रतिकूल बताते हुए इसे काला कानून करार दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह बिल सामाजिक संतुलन, समान अवसर और शैक्षणिक न्याय के मूल सिद्धांतों को कमजोर करता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि 1 फरवरी को दोपहर 11 बजे बजरंग चौराहा में समाजजन एकत्रित होंगे। इसके बाद नगर में शांतिपूर्ण रैली निकाली जाएगी और sdm के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस अवसर पर समाज के युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों से अधिक से अधिक संख्या में रैली में शामिल होकर एकजुटता दिखाने और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की गई।
बैठक में रितिक राजपूत, अमन शर्मा, राजेश तिवारी, देवेंद्र रघुवंशी, देवेंद्र मिश्रा, महेंद्र रघुवंशी, संजू बनारसी, विजय जैन, संदीप शर्मा, गजेंद्र गुप्ता, अजय रघुवंशी, राजीव रघुवंशी, राजेंद्र रघुवंशी, मनीष रघुवंशी, महेंद्र रघुवंशी, पुष्पेंद्र रघुवंशी, विक्रम सिंह रघुवंशी, दीपेंद्र सिंह रघुवंशी, राहुल रघुवंशी, पवन रघुवंशी, शिवेंद्र रघुवंशी, महेंद्र राजपूत, जय राजपूत, सौरभ रघुवंशी, उमा भैया, सचिन जैन, देव शर्मा, आयुष तिवारी, देव रघुवंशी, देवेश पांडे, कुंज रघुवंशी, विकास रघुवंशी, गजेंद्र सिंह रघुवंशी, आलोक रघुवंशी, विपिन रघुवंशी, राजा रघुवंशी, जितेंद्र जैन, कमलेश गुप्ता, विजय तिवारी, विनोद रावत, उपेंद्र श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, शिवनारायण खरे, शिव शंकर पांडे, सुरेश रघुवंशी, सुनील वेदराज, देवी सिंह रघुवंशी, राघवेंद्र रावत, नितिन सैंडल, उमेश चौबे, सुमित शर्मा, पियूष सैंडल, राकेश श्रीवास्तव, मन्नू राजपूत, राजीव समैया, सचिन जैन आदि उपस्थित रहे।


