मध्य प्रदेश

ढीमरखेड़ा के 239 सामाजिक चेतन केंद्रों मे साक्षरता परीक्षा आज

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भारत सरकार द्वारा 2027 तक देश को शत प्रतिशत साक्षर बनाने के लक्ष्य प्राप्ति हेतु उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम मे विकास खंड ढीमरखेड़ा के 239 सामाजिक चेतना केंद्रों आज रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 15 वर्ष से 80 वर्ष के महिला पुरुष शामिल होकर परीक्षा दे सकेगे।
नव साक्षरता कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए ब्लाक साक्षरता प्रभारी अनिल दुबे ने बताया की ब्लाक के लिए 6932 का लक्ष्य रखा गया है। जिसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास किये गये है।
इस कार्यक्रम के जरिये15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वयस्क, जो औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाये हैं,उन्हें मूलभूत साक्षरता, महत्वपूर्ण जीवन-कौशल, बुनियादी साक्षरता, व्यवसायिक कौशल और सतत शिक्षा प्रदान करने की कोशिश करना है।
उक्त साक्षरता परीक्षा मे तहसील के असाक्षर भाइयों/बहिनों को अधिक से अधिक संख्या मे परीक्षा मे बैठने की अपील विकासखंड शिक्षा अधिकारी संयुक्ता उइके, बीआरसी प्रेम कोरी, सूर्यकान्त त्रिपाठी, बीएसी हेमंत सामल, सतेन्द्र गौतम, गणेश महोबिया, जगन पटेल, अवधेश पटेल आशीष चौरसिया ने की है।

Related Articles

Back to top button