मध्य प्रदेश

सिटी बसो मे परिचालक व्दारा यात्रियो को नही दिये टिकट

राज्य परिवहन की तरह सिटी बसे भी बन्द कराने की हो रही है साजिशे
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नगर निगम सागर के व्दारा स्मार्ट सिटी सागर के संरक्षण मे संचालित सिटी बसो मे इस समय परिचालको की मनमानी चरम पर देखी जा रही है । यही नही परिचालक भी अपनी वेश-भूषा के विपरीत बिना ड्रेस के ही दिखाई दे रहे हैं ।यह सत्य घटना एक अगस्त है जब यात्री एक सिटी बस क्रमांक एमपी 15 जेडसी 9095 बहेरिया चौराहा से नया आरटीओ नये बस स्टेण्ड से पुराना बस स्टेण्ड आ रही थी बस मे सवारी खचाखच भरी हुई थी। यात्रियो ने बताया की परिचालक सभी यात्रियो से किराया तो ले रहा था लेकिन टिकिट नही दे रहा था यात्रियो ने टिकिट मागे तो कथित परिचालक ने दबगई मे मुह बनाते हुए कहा की इतनी भीड मे किस किसको टिकिट दे तुम्हे टिकिट की क्या जरूरत है तब उसकी बात से सभी यात्री भौंचक्के रह गये इसकी शिकायत स्मार्टसिटी आयुक्त सागर से की गई है। यात्रियो का कहना है की इसकी जाच की जावे व दोषी चालक परिचालक पर कार्यवाही की जावे । उन्होंने बताया की टिकिट नही देने पर राज्य परिवहन निगम की बसे घाटे मे गई और उसे बंद करना पडा, इसी प्रकार टिकिट नही देने के पीछे सिटी बसो को बंद कराने की साजिस तो नही रची जा रही है इससे होगा यह की सिटी बस को घाटे मे चलना बता कर इसे भी बन्द करा दिया जावे आरटीओ पुलिस व नगर निगम स्मार्टसिटी आयुक्त इस ओर शीघ्र ध्यान दे यात्रियो का कहना की सिटी बसो मे चालको की मनमानी यह भी देखी जा रही है वह अपनी मनमर्जी से बसो मे बडे बडे साऊण्ड बाक्स को रखकर अश्लील लोकगीतो को तेज आवाज मे बजाया जा रहा है जो यात्रियो को नागवार गुजर रहा हैं ऐसे साऊण्ड बाक्सो तत्काल हटाया जावे व कार्यवाही की जावे।

Related Articles

Back to top button