क्राइम

संगठन ने पकड़वाई 4 पेटी अबैध शराब, 2 आरोपी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ । दमोह जिले बटियागढ थाना क्षेत्र केरबना चौकी अंतर्गत ग्राम घूगरा गांव में भगवती मानव कल्याण संगठन सदस्य दुर्गा चालीसा पाठ में सम्मिलित होने जा रहे थे तभी रास्ते में एक मोटरसाइकिल वाहन से अबैध शराब ले जाते हुए दिखें जिसकी सूचना संगठन सदस्यों ने तत्काल केरबना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चैक किया तो मोटरसाइकिल वाहन पर बीच में दो व्यक्तियों से 4 पेटी अबैध शराब बरामद की जिसके कोई भी कागजाद नहीं मिलें तो संगठन सदस्यों का कहना है कि अबैध शराब कारण गांव में आएं दिन लड़ाई झगडे होते रहते हैं इन्हीं उद्देश्यो को लेकर संगठन के कार्यकर्ता अबैध शराब पकड़वाते है वहीं पुलिस द्वारा आरोपियों को एवं मोटर साइकिल वाहन जप्त कर मामला विवेचना में लिया।

Related Articles

Back to top button