विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

सिलवानी । मंगलवार को जनपद शिक्षा केंद्र सिलवानी में विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस प्रदर्शनी में जन शिक्षा केंद्र स्तर पर चयनित हुए 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों के मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावक भी प्रशिक्षण में उपस्थित हुए। सभी बच्चों ने अपने लाए हुए मॉडलों का प्रस्तुतीकरण दिया तथा कुछ विशेष मॉडलों का चयन जिले स्तर के लिए किया गया।
एकीकृत माध्यमिक शाला सुल्तानपुर के शुभम ठाकुर कक्षा आठवी के छात्र ने विज्ञान प्रदर्शनी में शाला की ओर से जीवन रक्षक स्टिक और फार्मर मॉडल प्रस्तुत किया जो सस्ते और बेकार चीजों से बना हुआ है
इसकी उपयोग से जहरीले जीव जंतुओं के काटने से किसाने की मौत होने से बचाया जा सकता है। इसमें एक मात्र लघु नाटिका माध्यमिक विद्यालय बम्होरी बर्धा से थी। कार्यक्रम का संचालन अशोक शुक्ला द्वारा किया गया, विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य नियम आदि सौरभ जैन एवं छात्रों का उत्साह बर्धन किया।
प्रशिक्षण में उपस्थित विद्यार्थी, एवं शिक्षको का जनपद शिक्षा केंद्र स्तर से नाश्ता एवं चाय का वितरण किया गया । तत्पश्चात बीआरसीसी महजबी सिद्दीकी द्वारा समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मार्गदर्शन दिया गया एवं आभार व्यक्त किया गया।



