तमिलनाडु में भगवान श्रीराम के चित्र के साथ अभद्रता पर आक्रोश

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । तमिलनाडु में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चित्र के साथ की गई अभद्रता के विरोध में पूरे देश की संपूर्ण सनातन हिंदू समाज में गहरा रोष व्याप्त है इस घटना से हिंदू समाज की भावनाओं पर सीधा प्रहार है समाज संगठन एवं समस्त सनातन हिंदू समाज के नेतृत्व में बुधवार को तहसील देवरी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर तहसीलदार को महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया । करणी सेना एवं समस्त हिंदू समाज इस निंदनीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की गई। ज्ञापन में उल्लेख किया गया की तमिलनाडु में हमारे आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी के चित्र के साथ अभद्रता की गई है जो की सम्पूर्ण हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है यह कृत्य हम किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में सनातन समाज के लोग समाज संगठन के पदाधिकारी एवं करणी सेना के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहां कि भगवान श्री राम हमारी आस्था और संस्कृति के प्रतीक है और उनके प्रति अपमानजनक आचरण को कभी सहन नहीं किया जाएगा ।
ज्ञापन सौंपने वाले करणी सेना के नगर अध्यक्ष अभिजीत सिसोदिया, नगर उपाध्यक्ष अंशुल रघुवंशी, सानिध्य रघुवंशी, हर्षित रघुवंशी, मोहित रघुवंशी, वारिद रघुवंशी आदि उपस्थित रहे।



