मध्य प्रदेशहेल्थ

गर्भवती महिला की जिंदगी खतरे में देख 108 एंबुलेंस के पुरुष स्टाफ ने रास्ते में ही कराई डिलीवरी : Ambulance me delivery

रायसेन । गर्भवती महिला. अस्पताल था दूर…. जान का था खतरा…… ऐसे में गर्भवती महिला की जिंदगी खतरे में देख 108 एंबुलेंस के पुरुष स्टाफ ने रास्ते में ही डिलीवरी करा दी।
महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। हालांकि 108 एंबुलेंस पर तैनात पुरुष डॉक्टर ने इसके लिए बाकायदा महिला के परिवार से अनुमति ली थी।
मामला मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के दीवानगंज स्थित कायमपुर टोला गांव का है। जहां प्रसूता हनसा बाई आदिवासी को डिलीवरी के लिए दीवानगंज अस्पताल ले जाने के लिए परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस गर्भवती महिला को परिजनों के साथ लेकर 10 किलोमीटर दूर अस्पताल चल दी।
108 एंबुलेंस में तैनात डॉ सुरेंद्र शाक्य के अनुसार ‘अभी पांच किलोमीटर ही चले होंगे कि महिला को प्रसव पीड़ा आरंभ हो गई। दर्द से तड़पती गर्भवती की जान खतरे में देख रास्ते में ही डिलीवरी कराने का फैसला लेना पड़ा।’
इसके लिए डॉ सुरेंद्र शाक्य ने परिवार वालों से एंबुलेंस में ही डिलीवरी कराने को लेकर अनुमति मांगी। परिजनों की रजामंदी के बाद महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। प्रसूता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद दीवानगंज स्वास्थ्य केंद्र में मां और बच्चे को भर्ती कराया गया।

Related Articles

Back to top button