मध्य प्रदेश

पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती का आयोजन हुआ

सिलवानी। विद्याभारती प्रकल्प प्रतापगढ़ में स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पंडित मदनमोहन मालवीय जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं पंडित मदनमोहन मालवीय जी के छायाचित्र के पूजन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंह लोधी (रिटायर्ड शिक्षक), मुख्य वक्ता अभिषेक शर्मा (वनरक्षक प्रतापगढ़), विशेष अतिथि डॉ. रामकुमार राठौर (चिकित्सक) मंच पर उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम का संचालन बबली दीदी, अतिथि परिचय ब्रजेश राय, स्वागत राजेन्द्र, अरविंद द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरेन्द्र सिंह यादव ने रखी।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अभिषेक शर्मा ने प्रकाश डालते हुए कहा कि हमे ये आजादी महापुरुषों के बलिदान से मिली है। हमें हमारे महापुरुषों के आदर्शों पर चलना चाहिए। हमें हमारे अधिकारों की लड़ाई लड़ना चाहिए लेकिन अपने कर्तव्यों का पालन भी करना चाहिए। हमारे संविधान में हमे मौलिक अधिकार प्राप्त है साथ ही हमें हमारे मौलिक कर्तव्यों का पालन भी करना चाहिए। सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा, देश के प्रति प्रेम यही हमारे कर्तव्य है जिनका हमें पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम में महेंद्र सिंह ने पंडित मदन मोहन मालवीय के जीवन पर गीत के माध्यम से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में आभार राजेन्द्र यादव द्वारा किया एवं शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related Articles

Back to top button