मध्य प्रदेश

रेल्वे ट्रैक पर गंभीर हालत में पड़ा मिला यात्री, 108 से लाया गया जिला अस्पताल, रेफर

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले की बांदकपुर रेल्वे स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पर एक अज्ञात व्यक्ति पड़े होने की सूचना पर वहां से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने मानवता का परिचय दिखाते हुए आरपीएफ और रेलवे विभाग को सूचना दी थी, जहां मौके पर शनिवार सुबह आरपीएफ एएसआई कमल सिंह और 108 पायलट रामकुमार व ईएमटी लीलाधर ने पहुंच कर तत्परता दिखाते हुए तत्काल गंभीर घायल को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया था, जहां ड्यूटीरत डॉक्टर चक्रेश चौधरी द्वारा इलाज कर आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था, हालत गंभीर होने पर आईसीयू वार्ड में इलाज कर रहे डॉक्टर मधुर चौधरी ने जबलपुर रेफर किया है, बताया जाता है कि अज्ञात व्यक्ति के पॉकेट में दमोह से शहडोल रेल यात्रा की टिकट मिली थी, इसलिए शिनाख्त नहीं हो पा रही थी, दोपहर 12 के बाद शिनाख्त होने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और उनकी मौजूदगी में डॉक्टर ने जबलपुर रेफर किया है. जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल के परिजनों ने बताया कि गंभीर घायल विकास पिता जमुना साहू उम्र 25- 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 11 बकस्वाहा छतरपुर अपनी पत्नी को छोड़ने शहडोल गया हुआ था, जो लौटते समय ट्रेन से गिर जाने का बताया जा रहा है, फिलहाल आरपीएफ और जीआरपी पुलिस पूरे घटना की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button