उमरियापान थाना मैं शांति समिति की बैठक संपन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आगामी त्यौहार होली , धुरेड़ी एवं रंगपंचमी पर्व को लेकर उमरियापान थाना प्रांगण मैं आयोजित शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया । थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगर के गणमान्य जनों एवं पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन के निर्देशन मैं अगामी 17 मार्च को होली पर्व को लेकर उमरियापान थाना प्रांगण मैं बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नायब तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम , थाना प्रभारी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा एवं उप निरीक्षक राजकुमार झारिया की उपस्थिति में गणमान्य जनों की बैठक ली गई । बैठक में गणमान्य जनों के द्वारा अपने अपने सुझाव दिए गए जिस पर अमल करने के लिए थाना प्रभारी गणेश प्रसाद विश्वकर्मा के द्वारा यह विश्वास दिलाया गया है की बैठक में जो जो गणमान्य जनों के द्वारा सुझाव दिए गए हैं उस पर अमल किया जाएगा । नायब तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम ने बैठक में गणमान्य जन्म से कहा की Pसोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट एवं जातिवाद मैसेज पर ध्यान ना दे । गणेश प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया की उमरिया पान के चंडी माता , ग्राम पंचायत प्रांगण , मछकुंडा मोहल्ला , पूर्वा मोहल्ला आदि स्थानों मैं होली जलाई जाएगी । श्री विश्वकर्मा ने कहा है कि होली पर्व को लेकर अपने स्टॉप के साथ संपूर्ण थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जाएगी । खासकर उमरिया पान एवं पचपेड़ी मैं होली की रात्रि एवं दूसरे दिन मैन तेरी गड्ढा मैं पुलिस की ड्यूटी लगाई जाएगी जिसमें असामाजिक तत्वों द्वारा अराजकता ना फैलाई जाए । बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर शिव कुमार चौरसिया , सुखदेव प्रसाद चौरसिया , ललित गौतम , राजेश ब्यौहार , जितेंद्र अरोरा, यतेंद्र गौतम , सिद्धार्थ दीक्षित , राजेश चौरसिया , अज्जू सोनी , सतीश बग्घा चौरसिया , सुजीत झारिया , राजाराम पटेल , फागू राम पटेल , जगन्नाथ मांजी , प्रदीप चौरसिया , जगमोहन मिश्रा , राजेंद्र चौरसिया , अंकित झारिया एवं पत्रकार सतीश चौरसिया उपस्थित रहे ।



