लीकेज गैस सिलेंडर में लगी भीषण आग, पायलट ने सूझबूझ के साथ बड़ी मशक्कत कर बुझाई आग
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के मगरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूसंदों में हल्लू अहिरवार के घर में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर लीकेज होने से आग लगने की घटना की खबर मिलते ही मौके पर हंड्रेड डायल पहुंची और सिलेंडर से लगी आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्लू अहिरवार निवासी ने बताया कि मेरी दादी ब्रजरानी उम्र 65 वर्ष खाना बना रही थी, तभी शुक्रवार सुबह गैस जलाने पर लीकेज हुए सिलेंडर से आग भड़क गई. जहां तत्काल दमोह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया, तो मौके पर हंड्रेड डायल घटनास्थल ग्राम रूसंदों पहुंची, देखा कि लीकेज गैस सिलेंडर में आग लगी है, जो कि बहुत ज्यादा आग भभक रही थी. गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने की कगार पर था, बताया गया कि घर के अंदर महिला और दो छोटे-छोटे बच्चे थे. उन्हें बाहर कर पायलट शारदा अठया के द्वारा सिलेंडर को घर के बाहर निकाला। जिसकी सूचना थाना प्रभारी मगरोन शिवनारायण यादव और पुलिस कंट्रोल रूम को दी, फिर डायल 100 पायलेट शारदा ने हंड्रेड डायल में पदस्थ प्रधान आरक्षक 488 हीरालाल सेन की मौजूदगी में गैस सिलेंडर की आग को बहुत ही सूझबूझ, सावधानी और बड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू का पाया और बड़ी घटना होने से बचाई गई. जहां यह घटना की बात लोगों को पता चली, तो सभी पायलट की सराहना करते हुए नजर आए।



