मध्य प्रदेश

जन भागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न, अनेक प्रस्ताव पारित

सिलवानी । शासकीय महाविद्यालय पीजी कॉलेज में जन भागीदारी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद में व्यवस्थाओं का निरीक्षण समिति के द्वारा किया गया जिसमें महाविद्यालय के विकास एवं छात्राओं के हित के लिए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए।
जिनमें प्रमुख रूप से बीएससी, एमए, एम कॉम की पुस्तके क्रय करने, शासन द्वारा विकास कार्य की राशि छात्राओं के हित में महाविद्यालय के विकास में उपयोग की जाए उसको शासन को वापस ना भेजा जाएगा, महाविद्यालय के सामने पार्किंग स्टैंड, तीन सेट कुर्सी लगाने, लेट बाथरूम के मरम्मत, महाविद्यालय के अंदर टीनसेट बनाने, महाविद्यालय की साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी नियुक्ति, मां सरस्वती जी की मूर्ति की स्थापना, छात्र छात्राओं एवं स्टाफ के लिए कूलर एवं फर्नीचर की पर्याप्त व्यवस्था की जाए, एवं स्मार्ट क्लास बनाने संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में श्याम साहू अध्यक्ष, जन भागीदारी समिति, तुलसीराम यादव, प्रिंस, नीरज नेमा, मयंक रघुवंशी, अनिल साहू, धर्मदास चढ़ार, प्रीति कुशवाहा, जितेंद्र रघुवंशी, प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोहर पंथी, डॉ. लक्ष्मीकांत नेमा, डॉ. रामानुज रघुवंशी, मुफ्ती अहमद, राघवेंद्र राजपूत, प्रतिभा डेरिया, राघवेंद्र नेमा, अमन जैन एवं समस्त महाविद्यालय के प्राध्यापक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button