इटवा गाँव के लोग गदां पानी पीने मजबूर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेडा के अन्तर्गत ग्राम पंचायत टोला के ग्राम इटवा गांव के ग्राम वासियो को पानी की समास्या जुझ रहे है । ग्राम के भूरा पटेल. घुर्की रजक. करिया चौधरी. विनोद कोल. रामसेवक रजक. टोल्ला झारिया. मुडा कोल. संजय तिवारी. मुरारी. पुरुषोत्तम आदि ने बताया कि गांव की लगभग 1000 की आबादी वाला गांव है लेकिन पंचायत या शासन प्रशासन या जनप्रतिनिधियों को इससे कोई मतलब नहीं है आज जब महामारी जैसी बिमारियों का दौर चल रहा है जिससे व्यक्ति को साफ सुथरे परिवेश में रहना स्वच्छ पानी हो तब इटवा गांव ग्रामवासी शिलपरा नदी का पानी पीने को मजबर है और पानी बड़ी नहर से केमिकल वाला छोडा जा रहा गांव में एक ही हेंड पम्प है आदिवासी मोहल्ला मै वो भी बिगडा पडा एक माह से बंद पड़ा है । ग्रामवासियों ने शासन से मांग की है कि बंद पड़ा है उसे शीघ्र बनाया जाए जिससे ग्रामवासियों शुध पेयजल मिल जाए ।



