क्राइम

पेट्रोल पम्प कांड के सभी आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लाठी, चाकू सहित दो चार पहिया वाहन जप्त
सिलवानी। सिलवानी थाना क्षेत्र में 25 मई 24 को लगभग 12/30 बजे फरियादी दिव्यम जैन पिता कृष्ण कुमार जैन उम्र 28 साल निवासी गांधी चबूतरा सिलवानी का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि इसकी पेट्रोल पम्प सियरमऊ पर 24 मई 24 को लगभग 8 बजे 8:30 बजे रात डीजल पेट्रोल भरवाने की बात को लेकर आपस मे आरोपी एवं फरियादी के कर्मचारी से गाली गुफ्तार होने से विवाद बढ गया जिस पर से आरोपी बब्लू राजा, हेमन्त राय. प्रिन्स राजा, रुद्रप्रताप, अपनी बोलेरो MP04 BA 2530 एवं नीले रंग की स्कारपियो क्रमांक MP04 EA 4429 में सात से आठ लोग डण्डो से लेस होकर मारपीट किया तथा हवाई फायर किया जिस पर से विवेचना कि गई विवेचना के दौरान जरियो मुखबीर सूचना मिली की पेट्रोल पम्प सियरमऊ तोडफोड के आरोपीगण बाबू के खेत ग्राम पिपलिया कला के खेत मे बने मकान मे छुपे होने की सूचना पर टीम द्वारा दबिश दी गई घेराबंदी कर उपरोक्त आरोपीगणो को अभिरक्षा मे लेकर अपराध में प्रयुक्त आलाजर्जर दोनो चार पहिया वाहन जप्त किये गये। प्रयुक्त दोनो वाहन एवं आठ डण्डे व एक चाकू तथा एक देशी कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस जप्त किये गये आरोपीगणो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष दिनांक 28 मई 24 को पेश किया जाता आरोपी बब्बू राजा उर्फ अरविन्दसिंह एवं हेमन्त राय तथा प्रिन्स जारा उर्फ सूर्यप्रतापसिंह के विरुद्ध थाना सुल्तानगंज मे मारपीट व अन्य भादवि के आदा दर्जन से अधिक प्रकरण पंजीबद्ध है जो थाना सुल्तानगंज के कुख्यात बदमाश है। आरोपीगणो के विरुद्ध थाना सिलवानी मे अप.क्र. -16/24 धारा 294, 323, 506, 427, 34 भादवि इजाफा धारा 147, 148, 149, 336 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है। उपरोक्त घटना को गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल के निर्देशन में एसडीओपी अनिल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डी.पी. सिंह सउनि धनराज मीणा, सउनि संतोषसिंह, प्रआर. अशोक पाठक, प्रआर. रामाधार, आर. सुनील की टीमं द्वारा आरोपी को पर्केडने में सहरानीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपियों में बब्लू राजा उर्फ अरविन्दसिंह पिता महेन्द्रसिह उम्र 52 साल निवासी ग्राम चादौडा थाना सुल्तानगंज, रुद्रप्रतापसिंह पिता बहादुरसिंह उम्र 30 साल निवासी ग्राम चादौडा थाना सुल्तानगंज 3. हेमन्त राय पिता मानक राय उम्र 45 साल निवासी ग्राम बीरखेडा थाना सुल्तानगंज, प्रिन्स राजा उर्फ सूर्यप्रतापसिंह पिता यादवेन्द्रसिंह उम्र 25 साल निवासी ग्राम चादौडा थाना सुल्तानगंज, पवन भार्गव पिता गोरहरी भार्गव उम्र 25 साल निवासी ग्राम खुरई भावरी सागर, बाबू उर्फ विजय शाह पिता जंग बहादूर शाह उम्र 40 साल निवासी ग्राम सियरमऊ, अरविन्द यादव पिता विजय यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम टेकापार थाना सुल्तानगंज, भारत आदिवासी पिता प्रकाश आदिवासी उम्र 20 साल।

Related Articles

Back to top button