कृषि

सोयाबीन फसल में इल्ली, किसान चिंतित

सिलवानी। अंचल के किसानों के सामने खरीफ फसल में इल्ली के प्रकोप के रूप में नई समस्या सामने आने लगी है। किसानों को अपनी फसलों को लेकर चिंता सताने लगी है। इस साल मानसून की आवक अंचल में फसलों के लिहाज से अच्छी हो रही है। बारिश रुकी तो फसल के गलने की समस्या दूर हो गई है। पिछले सालों में अतिवृष्टि होने के कारण किसानों को खरीफ सीजन की सोयाबीन और उड़द की फसलों में नुकसान होने की आशंका होती रही है। लेकिन इस साल खरीफ सीजन की फसलों से अच्छे उत्पादन की उम्मीद किसान कर रहे थे। जुलाई माह के दूसरे सप्ताह से ही सोयाबीन सहित अन्य फसलों में जहां अच्छी बढ़त दिखाई देना शुरू हो गई थी। वहीं फसलों पर इल्ली ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। इसके लिए किसानों को चिंता सता रही है। कई किसानों ने इल्ली को खत्म करने के लिए दवाओं का छिड़काव शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button