क्राइम

नाबालिग अपह्रता को पुलिस ने किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम/अपहृत नाबालिगों की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीओपी बरेली कुंवरसिंह मुकाती के नेतृत्व में थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता द्वारा पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
दिनांक 24.01.2026 को थाना बरेली में फरियादी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना बरेली में अपराध क्रमांक XX/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयासों के आधार पर अपह्रत नाबालिग को ग्राम समनापुर, थाना कोतवाली नरसिंहपुर जिला नरसिंहपुर से दिनांक 6.4.2026 को दस्तयाब किया गया। पूछताछ पर नाबालिग द्वारा बताया गया कि आरोपी नीतेश वंशकार पिता रामजी वंशकार, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम काठोतिया थाना कोतवाली जिला नरसिंहपुर द्वारा उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले गया था ओर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
प्रकरण में नाबालिग को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है। साथ ही प्रकरण में धारा 87, 65(1), 64(2)(एम) बीएनएस एवं 5L/6 पोक्सो एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक कपिल गुप्ता, उनि नेहा अहिरवार, सउनि रमेश खंडाग्रे, प्रआर भोजराज राजपूत, आर लोकेश कुमार, आर मुकेश पटेल, आर अनिल अहिरवार, आर प्राची तोमर एवं सैनिक राजेश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button