थाना प्रभारी दिनेश तिवारी का हुआ स्थानांतरण

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी का स्थानान्तरण बाकल थाना हो गया है। सोमवार की शाम विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल नगर उमरियापान के कार्यकर्ताओं एवं पुलिस स्टाफ द्वारा थाना प्रभारी दिनेश तिवारी का तिलक वंदन कर व भगवा दुपट्टा पहनाकर, श्री राम दरबार भेंट कर विदाई दी।
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सभी कार्यकताओं को आपका सहयोग व मार्गदर्शन मिला, आप सदैव हमारे संपर्क में बने रहिएगा आपकी नई यात्रा सफल हो, हम सब आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है। कार्यकताओं के लिए ये एक भावुक पल था, इस दौरान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी, बी.एस. माको,गया प्रसाद मगोरे, कोदूलाल, आशीष झरिया, अजय तिवारी, योगेश पटेल, मोहन मुवेल, नीलेश पटेल, आदि पुलिस स्टॉफ उपस्थित रहा। बजरंग दल से प्रखण्ड अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, मंत्री अरविंद गुप्ता, संयोजक कान्हा सोनी, गोलू सोनी, राजेंद्र लखेरा, प्रिंस सोनी, प्रिंस सोनी, सागर सोनी, राज चौरसिया, शनि दहिया, संजीत गर्ग आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।



