क्राइममध्य प्रदेश

गुण्डा एवं बदमाशों की थाना परेड एवं सघन पूछताछ

अपराधों से दूर रहने की समझाईश
सिलवानी। पुलिस द्वारा क्षेत्र के नवागत पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता के कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिलवानी अनिल मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पूनम सविता के द्वारा थाना सिलवानी क्षेत्र के सभी लिस्टेट गुण्डा एवं निगरानी बदमाशों को थाना बुलाकर परेड कराई गई। उनके द्वारा जीवन यापन के लिये किये जा रहे कार्यों एवं दिनचर्या, आने जाने की स्थानों, साथीदारानों की विस्तृत जानकारी ली गई एवं थाने पर उपलब्ध उनके रिकार्ड का अद्यतन किया गया। अपराधों से दूरी बनाये रखने के लिये सभी की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही सभी बदमाशों को समझाईश दी गई कि यदि आपके द्वारा कोई अपराध घटित किया जाता है अथवा दुष्प्रेरण किया जाता है तो आपके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी सभी को अच्छा जीवन जीने के लिए अपराधों से बचना होगा अपराधों से दूरी बनाकर रखें ।

Related Articles

Back to top button