मध्य प्रदेश

पुलिसकर्मियों ने मनाई होली, रंग-गुलाल लगाकर जमकर थिरके पुलिसकर्मी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से होली पर्व संपन्न कराने के बाद थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने हर्षोल्लास के साथ होली का उत्सव मनाया । थाना प्रभारी महेंद्र जयसवाल सहित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्साह के साथ त्योहार का आनंद लिया।
होली के इस मौके पर थाना परिसर रंगों से सराबोर नजर आया । पुलिसकर्मियों ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे को गुलाल लगाया और खुशियां साझा कीं। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा और पुलिसकर्मियों के चेहरों पर त्योहार की खुशी साफ दिखाई दी।
ड्यूटी की व्यस्तता के बीच भी कुछ समय निकालकर पुलिसकर्मियों ने आपस में गले मिलकर होली की बधाई दी । हंसी-मजाक और उमंग के माहौल में सभी ने एक-दूसरे के साथ रंगों का यह त्योहार मनाया।
थाना प्रभारी महेंद्र जयसवाल ने कहा कि होली प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक पर्व है । ऐसे अवसर पुलिस परिवार के बीच आपसी समन्वय और सहयोग की भावना को और मजबूत करते हैं।

Related Articles

Back to top button