मध्य प्रदेश

प्रश्न मंच क्विज प्रतियोगिता द्वितीय स्थान किया प्राप्त

सिलवानी। जिला स्तर पर आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रश्न मंच क्विज प्रतियोगिता में सिलवानी विकासखंड को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट में आयोजित प्रतियोगिता में सिलवानी विकासखंड का नेतृत्व कर रहे भारत कुशवाहा कक्षा 8 शासकीय माध्यमिक शाला पठा पौड़ी एवं सत्यम तिवारी कक्षा 8 शासकीय माध्यमिक शाला बेरूआ ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन और द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर शैलेंद्र कुमार यादव विकासखंड केंद्र स्रोत समन्वयक, नरेश रघुवंशी विकास खंड शिक्षा अधिकारी, आजाद कुमार राय, लक्ष्मी नारायण मालवीय, गोविंद नामदेव, दुर्गावती लोधी आदि ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button