प्रधानमंत्री सड़क में हो रही कमी को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

देवरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत रिछावर का मामला
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले की देवरी के ग्राम पंचायत रिछावर में प्रधानमंत्री सड़क कार्य का पुनर्निर्माण कार्य ठेकेदार राघवेंद्र राजपूत द्वारा किया जा रहा है। जिसमें केवल डामर का कार्य किया जा रहा है जिसमें साथ में रोड के दोनों तरफ शोल्डर कार्य होना है एवं शोल्डर की चौड़ाई सड़क के दोनों तरफ 2-2 मीटर होना है एवं रोड के दोनों तरफ शोल्डर की सफाई एवं पेड़ों की छटाई का कार्य नहीं किया जा रहा है जबकि ग्राम के सभी किसानों के द्वारा सफाई करने के लिए सहमति दे दी गई है यदि रोड के दोनों तरफ सोल्डरों की सफाई एवं पेड़ों की छटाई का कार्य नहीं किया गया तो रोड पर आवागमन में दुर्घटना होने की आशंका है जिसमें जान माल का नुकसान हो सकता है। जब रोड ठेकेदार से सफाई करने के लिए ग्रामवासियों के द्वारा कहा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि हमें सिर्फ रोड बनाने का ठेका दिया गया है न कि रोड के दोनों तरफ सफाई न पेड़ों की छटाई का ठेका ठेकेदार ने कहा कि जितना हमसे कहा गया है उतना ही काम करेंगे हम।



