मध्य प्रदेश

बिजली करंट से फिर झुलसा प्राइवेट कर्मचारी

उमरियापान के खम्हा गाँव में हादसा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । विद्युत विभाग की लापरवाही से गुरूवार को प्राइवेट कर्मचारी दादूराम पिता नथ्थू पटेल 11 के वी खंम्बे में चढ़कर सुधार कार्य करने कर रहा था कि अचानक बिजली चालू हो जाने से दादूराम पटेल को जोरदार झटका लगा और खम्बे से नीचे गिरा । तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उमरियापान लाया गया जहाँ उपचार के बाद डाक्टरों ने जिला रेफर कर दिया। ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में दस दिनों के भीतर यह तीसरी घटना है।
गुरुवार शाम को उमरियापान थाना अंतर्गत ग्राम खाम्हा में बिजली सुधार के लिए चढ़ा दादूराम पटेल करंट की चपेट में आने से खम्भे से नीचे गिर गया जो अभी गंभीर हालात में है । बिजली सुधार के लिए सरपंच ने परमिट लिया था । लेकिन करंट कैसा आया, इसकी जांच विभाग के अधिकारी कर रहे है ।
जानकारी के मुताबिक खाम्हा निवासी दादूराम पिता नत्थू पटेल उम्र 42 वर्ष क्षेत्र में बिजली सुधार का कार्य करता रहा।
गुरुवार शाम को वह गांव में जम्फर का सुधार कार्य कर रहा था। इसी दौरान करंट लग गया और वह जमीन पर गिर गया । करंट लगने से हाथ की अंगुली सहित अन्य हिस्सों पर चोट पहुँची है। ग्रामीणों ने आनन फानन उमरियापान अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहा उपचार जारी है । डॉक्टर की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुँची । पीड़ित के कथन लिए । खाम्हा सरपंच सुशील पाल ने बताया कि गांव में चार ट्रांसफार्मर खराब है। पेयजल व्यवस्था भी बाधित है । इसको लेकर ढीमरखेड़ा कनिष्ठ अभियंता वीरेन्द्र सिंह उइके से परमिट लिया गया था। इस संबंध में सहायक अभियंता चंचल गुप्ता ने बताया कि मामले की कोई जानकारी अभी तक नहीं हैं। अगर ऐसा है तो जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button