मध्य प्रदेश
सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक उत्सव में शामिल होगे स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल

सिलवानी । सिलवानी तहसील के ग्राम सियरमऊ में रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम दोपहर तीन बजे से प्रारंभ होगा। इसके साथ ही विशेष अतिथि के तौर पर सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक रामपालसिंह राजपूत, तुलसीराम उईके शामिल रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में विद्याभारती मध्य भारत प्रांत के संगठन मंत्री निखलेश शास्त्री उपस्थित रहकर मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्व. प्रीति शिक्षा समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा द्वारा की जाएगी।



