खेल

उमरिया को तीन विकेट से हराकर नरसिंहपुर ने जीता मैच जबलपुर और सिहोरा के बीच आज होगा सातवां मुकाबला

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान के अँधेलीबाग खेल मैदान में चल रही लैदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पैराडाइज उमरिया और एक्स 1 स्टार नरसिंहपुर के बीच छठवां लीग मैच खेला गया।नरसिंहपुर की टीम ने उमरिया को तीन विकेट से हराकर इस मैच जीत लिया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उमरिया की टीम के खिलाड़ियों ने 17वे ओवर में ऑल ऑउट होकर 87 रनों का स्कोर खड़ा किया।बल्लेबाज जिज्ञास ने टीम के लिए सर्वाधिक 34 रन बनाएं। नरसिंहपुर के गेंदबाजों में प्रदीप ने 3 विकेट,शिव, गुलशन और शानू ने 2-2 विकेट और प्रियांश ने एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरसिहपुर की टीम के खिलाड़ियों ने 12वें ओवर में ही 3 विकेट से मैच को जीत लिया है। बल्लेबाज सौरभ ने 26 रन टीम के लिए बनाएं। उमरिया के गेंदबाजों में इमरान ने 3 विकेट,अम्बुज ने 2 जबकि जिज्ञास और अविनिश ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच रहे नरसिंहपुर के शानू यादव को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।सोमवार को व्हीएफजे जबलपुर और सम्राट सिहोरा के बीच सातवां लीग मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता में शिवकुमार चौरसिया,अजय पांडेय, राजीव ज्योतिषी, मोहनलाल चौरसिया, जय प्रकाश चौरसिया, जितेंद्र अरोरा, दिनेश चौरसिया, कमलेश चौरसिया, मदन चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, रामेश्वर झारिया,आशीष चौरसिया, हेमंत शामल, राजेश चौरसिया, शैलेंद्र पौराणिक, सुशील पटेल, संदीप चौरसिया, गोल्डी चौरसिया, अंकित झारिया, सतीश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button