क्राइम

अवैध सागौन फर्नीचर मार्ट पर छापा, 1 लाख की वनोपज जप्त

सिलवानी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
फर्नीचर मार्ट का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज

सिलवानी। वन विभाग ने अवैध सागौन फर्नीचर के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सिलवानी नगर में स्थित लब्बैक फर्नीचर मार्ट पर छापा मारा। छापेमारी में दुकान से अवैध सागौन की ईमारती लकड़ी चिरान बरामद हुई। वन विभाग ने मौके से 186 नग सागौन चिरान (0.600 घन मीटर जब्त की, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी महेन्द्र कुमार पालेचा के नेतृत्व में वन अमले ने दुकान संचालक कलीम पुत्र अजीम खां के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत अपराध क्रमांक 47374/10 दिनांक 10 अक्टूबर 2025 दर्ज किया है। विभाग ने आरोपी के फर्नीचर मार्ट का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार नगर में कुछ फर्नीचर कारोबारी लाइसेंस की आड़ में अवैध सागौन का कारोबार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि सभी दुकानों की गंभीर जांच की जाए तो बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आ सकता है।
जप्ती कार्य में वन मंडलाधिकारी सामान्य रायसेन प्रतिभा शुक्ला उप वनमंडलाधिकारी सिलवानी इंदर सिंह वारे के निर्देशन में वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार पालेचा, प्रशिक्षु वनक्षेत्रपाल सौरभ दुबे, रवि यादव, परिक्षेत्र सहायक गोवर्धन जाटव, डिप्टी रेंजर कमलेश तिवारी, वनपाल जुबेर खान, वनरक्षक प्रेमनारायण रजक तथा स्थायी कर्मी संतोष तिवारी एवं धर्मेन्द्र लोधी सहित टीम ने विशेष भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button