खेलमध्य प्रदेश

27 वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में रायसेन के खिलाड़ियो ने जीता सोना

सिलवानी। 27 वीं राज्य स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में वन मण्डल सामान्य रायसेन में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों से प्रथम डिविजन स्तर पर उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर राज्य स्तर पर चयन किया गया जिसमें वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी के वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार पालेचा, कल्पना गौड़, दीनानाथ श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में महेन्द्र कुमार पालेचा रेंजर पश्चिम सिलवानी के द्वारा 5 किलो मीटर एवं 25 किलो मीटर दौड़ में 2 गोल्ड मेडल जीते। कल्पना गौड़ वनरक्षक ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर दौड में 4 गोल्ड मेडल एवं 400 मीटर रिले दौड़ में सिल्वर, लम्बी कूद में कास्य पदक जीता । वही दीनानाथ श्रीवास्तव ने सीनियर वैटरन केटेगरी में बेडमिन्टन के डबल्स मैच में तृतीय स्थान प्राप्त कांस्य पदक जीता। यह पहला अवसर है जब वन परिक्षेत्र पूर्व/पश्चिम सिलवानी वन मण्डल सामान्य रायसेन के खिलाड़ियों के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिक्षेत्र एवं वन मण्डल रायसेन का नाम प्रदेश स्तर पर पर रोशन किया। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी विजय कुमार, उप वन मण्डल अधिकारी सुधीर पटले, वन परिक्षेत्र अधिकारी आदर्श मिश्रा, सिलवानी के खिलाड़ी मो. तारिक, निखलेश राय, मुत्ताकीन अहमद स्पोर्ट आफीसर, जावेद अहमद, राकेश राय, वन कर्मचारी संतोष रघुवंशी, गुलाब प्रसाद अर्मा, अखिलेश रजक, हरनारायण सिंह, कमलेश तिवारी, मेहबूव उल्ला, जुबेर खान, सौरभ श्रीवास्तव, गोवर्धन शर्मा, संकुल मौर्य, मनोज साहू आदि सभी कर्मचारियों ने बधाई दी है।

Related Articles

Back to top button